टीआरसीएससी संस्था की स्वयं परियोजना के तहत स्वयं संवाद पुस्तक का विमोचन
सराईकेला, अगस्त 12 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड सभागार में मंगलवार को टीआरसीएससी संस्था की स्वयं परियोजना के तहत स्वयं संवाद पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ साधु चरण देवगम उपस्थित हुए। पुस्तक का मुख्य विषय बाल अधिकार, बाल संरक्षण एवं बाल विकास के लिए जीवन कौशल है। मौके पर देवगम ने कहा कि बच्चों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए केवल शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ जीवन की विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों से निपटने के लिए जीवन कौशल को भी सशक्त बनाना जरूरी है। बीडीओ ने स्वयं संवाद पुस्तक को बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के बीच बाल अधिकार एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकारों के संरक्षण, बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.