टीआरएफ ने समेकित शुद्ध घाटा 447.37 लाख रुपये किया दर्ज
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर, संवाददाता टाटा समूह की इंजीनियरिंग कंपनी टीआरएफ (टाटा रॉबिन फ्रेजर) लिमिटेड वित्तीय दबाव से जूझ रही है। कंपनी की 63वीं वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन से होने वाली आय (स्टैंड अलोन रेवेन्यू) घटकर 8,503.22 लाख रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 30 प्रतिशत कम है। राजस्व में गिरावट का असर मुनाफे पर भी पड़ा और कंपनी को 447.37 लाख रुपये का समेकित शुद्ध घाटा उठाना पड़ा। लगातार घाटे के चलते कंपनी के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष के लिए कोई लाभांश (डिविडेंड) नहीं देने का निर्णय लिया है। इससे शेयरधारकों को निराशा हाथ लगी है।कंपनी की 63वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में वित्तीय परिणामों की समीक्षा के साथ भविष्य की कारोबारी रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.