टीआरएफ कर्मचारियों को 91 हजार रुपये तक बोनस
जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रबंधन और टीआरएफ लेबर यूनियन के बीच हुए इस समझौते के तहत कर्मचारियों को 12.44% बोनस पर सहमति बनी। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम Rs.91,022 और न्यूनतम Rs.29,634 बोनस राशि प्राप्त होगी। इस समझौते से लगभग 154 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस की राशि 18 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। उत्पादन, लाभ और सुरक्षा के आधार पर निर्धारित फार्मूले के अनुसार कर्मचारियों का बोनस लगभग 9.8% निर्धारित हो रहा था। हालांकि, कर्मचारियों के निरंतर सहयोग, योगदान और मनोबल को ध्यान में रखते हुए यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख दिखाया और 12.44% बोनस देने पर सहमत हो गया。
बोनस समझौते पर प्रबंधन और यूनियन की उपस्थिति बोनस समझौते पर प्रबंधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.