मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता शिक्षक संघ ने टीआर‌ई-4 से पहले एसटीईटी कराने की मांग की है। कौमी असातिजह तंजीम बिहार ने इस बाबत माध्यमिक शिक्षा के निदेशक एवं उपनिदेशक को शनिवार को मांगपत्र सौंपा।प्रदेश संयोजक मो. रफी ने कहा कि टीआर‌ई-4 की परीक्षा से पहले एसटीईटी की परीक्षा का आयोजन कराना चाहिए। यह अच्छी बात है कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षकों की बहाली हो, परन्तु योग्य शिक्षकों की बहाली के लिए एसटीईटी कराई जाए ताकि प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगारों को भी सेवा देने का अवसर मिल सके।बकौल मो. रफी उपनिदेशक अब्दुस सलाम अंसारी ने शिष्टमंडल से कहा कि इस मांग पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा। नव प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में मो. रफी के साथ राज्य कार्यकारिणी सदस्य नसीम अख्तर, मिन्हाज ढाकवी आदि ...