पटना, अगस्त 29 -- आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच प्रमुख मांगों पर सहमति के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) टीआरई-4 का संशोधित विज्ञापन सोमवार से मंगलवार तक जारी कर सकता है। पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार एक सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि संगीत में 111 सीटों का इजाफा किया गया है। अब कुल मिलाकर 33 हजार 385 सीटों पर टीआरई-4 में भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी। सरकार ने अब एकल परीक्षा कराने पर सहमति दे दी है। निगेटिव मार्किंग भी हटाई जाएगी। शिक्षा विभाग के स्तर पर लिए गए फैसले के बाद अब आयोग को पत्र भेजा जाएगा। इसके आधार पर विज्ञापन में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। एकल परीक्षा, निगेटिव मार्किंग हटाने और पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सीटों ...