पटना, मई 28 -- बिहार लोक सेवा आयोग की टीआरई 4 शिक्षक भर्ती को लेकर सियासत तेज है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दिलीप समेत अन्य अभ्यर्थियों ने नीतीश से बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात सकारात्मक रही। नीतीश ने बेरोजगार युवाओं को भरोसा दिलाया है कि वह इस संबंध में बात करेंगे। दिलीप कुमार पिछले दिनों टीआरई 4 भर्ती के लिए पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने गुरुवार को खुद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, तब वह टीआरई 4 के बारे में बात करते थे। सीएम पद पर रहते उनसे मिलने का प्रयास किया गया था, लेकिन तब मुलाकात नहीं हो पाई थी। अब मुख्यमंत्री पद छोड़ने के ब...