मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बीपीएससी टीआरई-4 की विज्ञप्ति नहीं आने से अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ने लगा है। बीपीएससी को अधियाचना मिलने के एक महीने से अधिक समय होने के बावजूद टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं आने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने 18 मार्च को आंदोलन का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी दिलीप कुमार ने कहा कि टीआरई-4 के लिए वे दो वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री के द्वारा कहा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। वहीं, बीपीएससी ने फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक नोटिस जारी किया जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन, अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.