पटना, अप्रैल 10 -- बीपीएससी टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने की मुख्य मांग के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों का रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हजारों अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शन किया। दिलीप अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे रहे और अन्न-जल का त्याग किया। उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2024 में परीक्षा और सितंबर 2024 में परिणाम घोषित होना था, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया। आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से बार-बार आश्वासन दिया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।कहा कि देरी के कारण कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा समाप्त हो रही है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.