पटना, अगस्त 26 -- टीआरई-4 में एकल परीक्षा और निगेटिव मार्किंग हटाने को लेकर बुधवार को भी आंदोलन जारी रहा। गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर टीआरई फोर के अभ्यर्थियों को जुटान दिनभर रहा। अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। आंदोलन में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, शिक्षक और आम लोगों का समर्थन जारी है। महिला अभ्यर्थियों की भी मौजूदगी है। बढ़ती भीड़ की वजह से आंदोलन का रूप भी बदलने लगा है। छात्र नेता दिलीप कुमार के आह्वान पर छात्रों की संख्या बढ़ ही रही है। आंदोलन स्थल पर दोनों गुटों की आपसी टकराहट भी अंदर-अंदर चल रहा है। इससे थोड़ा मतभेद भी दिख रहा है। हालांकि दिलीप के आंदोलन के समर्थन में भीड़ दिख रही है।इधर लाठीचार्ज में घायल छात्र आनंद गौतम और भाग्य भारती से कई बड़े नेता मिलने पीएमसीएच देर रात पहुंचे। इसमें विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्णिया सा...