टीआरई चार विज्ञापन में देरी पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
आरा, अप्रैल 12 -- आरा, निज प्रतिनिधि। टीआरई चार विज्ञापन में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने रविवार को आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। स्टेशन रोड में प्रदर्शन कर अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि पिछले दो वर्षों से लाखों शिक्षक अभ्यर्थी विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। बीपीएससी टीआरई चार की वैकेंसी नहीं आने से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों मे नाराजगी है। बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही टीआरई चार की परीक्षा होनी थी और 24 सितंबर 2024 को रिजल्ट भी आना था, लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं आया है। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री की ओर से कहा गया कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि विज्ञापन जल्द जारी होगा। अब तक कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। बीपीएससी ने फरवरी में एक नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.