रुडकी, अप्रैल 15 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर-खानपुर मार्ग पर गंगनौली गांव के पास टीआईडीसी कंपनी के एचटी फर्नेस एरिया में मंगलवार देररात भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, टीआईडीसी कंपनी में बाइक की चेन बनाने का कार्य होता है। फैक्ट्री के एचटी फर्नेस एरिया विभाग में चेन की कड़ियों को लगभग एक हजार सेल्सियस के उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है। इसके बाद उन्हें ठंडा करने के लिए तेल के गड्ढे में डाला जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.