टिहरी, जून 23 -- उत्तराखंड के टिहरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी विनोद कुमार की जान चली गई। विनोद कुमार मुनिकीरेती थाना की शिवपुरी चौकी में प्रभारी के रूप में तैनात थे। इस हादसे के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। परिजनों में भी कोहराम मच गया है। टिहरी पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार बीती रात मुनिकीरेती में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने ड्यूटी समाप्त की और तपोवन से शिवपुरी चौकी की ओर निजी स्कॉर्पियो से निकल गए। 10 मिनट बाद ही पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली कि स्कॉर्पियो शिवपुरी और ब्रह्मपुरी के बीच एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- देहरादून में बेकाबू सिटी बस ने कई लोगों को कुचला, मच गई चीख-पुकार; भयावह मंजरवाहन बुरी तरह क्षतिग्...