टिहरी में होम्योपैथी विभाग के स्वास्थ्य शिविर में 56 मरीजों ने करवाई जांच
देहरादून, मई 21 -- नई टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा ओडाड़ा में होम्योपैथी विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, इसमें 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का संचालन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. बेला महार शाह, डॉ. डिंपल रावत एवं फार्मेसी अधिकारी महेश बडोनी ने किया। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल रहीं। विभिन्न प्रकार की बीमारियों का गुणवत्तापूर्ण परीक्षण कर औषधियां वितरित की गई।शिविर के दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को योग, साफ-सफाई, स्वस्थ जीवनशैली व नियमित औषधि सेवन के संबंध में भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- व्यासपुर में लगा आयुर्वेदिक चिकित्सा व योग शिविर ग्रामीणों ने भविष्य मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.