टिहरी, मई 29 -- मथुरा उत्तर प्रदेश से उत्तरकाशी जा रहा एक वाहन के ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर कोटी गाड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। थाना छाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन मथुरा वृन्दावन से सूर श्याम गोशाला सैन्ज उत्तरकाशी के लिए सामान लेकर जा रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही वाहन सुबह के वक्त थाना छाम क्षेत्रांतर्गत कमान्द कोटी गाड़ के मोड़ पर पहुंचा तभी सामान ले जा रहा यह वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। थानाध्यक्ष छाम सुखपाल सिंह मान ने बताया कि वाहन चालक अशोक (45) पुत्र बसन्त सिंह निवासी ग्राम बहज थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान व वीरपाल (36) पुत्र उदय सिंह निवासी भगवानपुरा गोवर्धन मथुरा उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.