टिहरी में युवक की हत्या के विरोध में रामनगर में प्रदर्शन
रामनगर, जून 17 -- रामनगर, संवाददाता। टिहरी गढ़वाल में दलित युवक केतन लाल की हत्या के विरोध में महिला एकता मंच ने लखनपुर चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है। एकता मंच की कौशल्या ने कहा कि केतन लाल का अपराध केवल इतना था कि उसने एक युवती से प्रेम किया था। आरोप लगाया कि इसी को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। ललिता रावत ने कहा कि युवक की हत्या समाज के लिए शर्मनाक है। भगवती आर्य ने इस बात पर जोर दिया कि झूठी शान और संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ समाज को संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या नही सामाजिक न्याय और मानवता पर हमला इस मौके पर समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार, सरस्वती जोशी, विद्यावती शाह, कौशल्या चुनियाल, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, एडवोकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.