टिहरी में थाना छाम व हिंडोलाखाल ने आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
देहरादून, जून 1 -- नई टिहरी। मानसून व संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत थाना छाम व हिंडोलाखाला परिसर में एसडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ विशेषज्ञों ने भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, बाढ़, बादल फटना एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, खोज एवं बचाव तकनीकों तथा जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में थाना छाम का समस्त पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के 74 ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। एसडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों को आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.