देहरादून, मार्च 24 -- घनसाली। भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में विश्व टीबी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को पीएचसी पिलखी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ उषा भट्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भारत के हर घर को टीबी की बीमारी से निजात दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। डॉ उषा भट्ट ने सभी को टीबी मुक्त अभियान की प्रतिज्ञा भी दिलाई। इस मौके पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अनीता खरोला, सीनियर लैब सुपरवाइजर महादेव प्रसाद, डॉ अनुभव कुड़ियाल, विनोद नौटियाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...