नई टिहरी, मई 4 -- टिहरी झील के डोबरा चांठी स्थित सिरांई में जबलपुर क्रूज जैसा हादसा होते-होते बचा। आंधी-तूफान में 20 फ्लोटिंग हट्स दो हिस्सों में बंट गईं। इससे 30 पर्यटकों और स्टाफ के सात सदस्य खतरे में फंस गए। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही फ्लोटिंग हट्स को लेकर सख्त एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सिरांई में बीती रात खराब मौसम के कारण फ्लोटिंग हट्स के एक्सल ज्वाइंट निकल गए। इससे 20 फ्लोटिंग हट्स दो हिस्सों में बंट गईं। इनमें 13 हट एक ओर और सात दूसरी ओर हो गईं। इससे हट्स में ठहरे 30 पर्यटकों और स्टाफ के सात सदस्यों की जान पर बन आई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सभी को नाव से सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- बेटियों की डोली से पहले पिता की अर्थी उठी, 10 मई को होनी थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.