देहरादून, मार्च 29 -- नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापितों और प्रभावितों का धरना 30 वें दिन भी जारी रहा। रविवार को यहां पर जन चेतना रैली भी आयोजन भी किया गया। कहा कि सरकार बांध प्रभावितों की न्यायोचित मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा कि जब तक उनके हक और अधिकार पूरे नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को भी बांध प्रभावित सागर भंडारी के नेतृत्व में प्रभावितों का धरना जारी रहा। कहा कि टिहरी बांध से 12 प्रतिशत रॉयल्टी जिले के विकास कार्यों पर खर्च करने,विस्थापित और प्रभावित परिवारों को निशुल्क बिजली और पानी देने सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन सरकार प्रभावितों की मांगों का निराकरण नहीं हो रहा है। कहा कि टिहरी बांध से उत्पन्न हो रही बिजली अन्य राज्यों के निवासियों को निशुल्क दी जा रही है। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.