देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के टिहरी नगर, अजबपुर कलां स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर से दानपात्र से नकदी और एक पुराना पीतल का कलश चोरी कर लिया। चोरों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ कर ताले तोड़ने का भी प्रयास किया। टिहरी नगर विकास समिति के अध्यक्ष एमएन नौटियाल ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। बताया कि 20 अप्रैल की रात अज्ञात तत्वों ने मंदिर में इस वारदात को अंजाम दिया। 21 अप्रैल को पता लगा तो शुरुआती जांच के बाद 22 अप्रैल को तहरीर दी। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर किया गया। घटना की रात मंदिर परिसर के आसपास आए संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...