देहरादून, सितम्बर 6 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल से मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में 718 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें कक्षा छह के 319 और कक्षा नौ के 399 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 8,021 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। सफल अभ्यर्थियों में भिलंगना ब्लॉक सबसे आगे रहा। यहां कक्षा छह के 92 और कक्षा 9 के 116 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र से कक्षा छह के 51 और कक्षा नौ के 59, जबकि प्रतापनगर से कक्षा छह के 45 और नौ के 50 विद्यार्थी सफल हुए। चंबा ब्लॉक क्षेत्र से 20 और 27, कीर्तिनगर में 26 और 31, नरेंद्रनगर में 33 और 49, देवप्रयाग में 22 और 30, थौलधार में 21 और 24 तथा जाखणीधार से 9 और 13 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...