देहरादून, मई 30 -- नई टिहरी। विकासखंड जाखणीधार की ग्राम पंचायत पाली में 28 मई की रात्रि को हुई अत्यधिक वर्षा व बादल फटने की घटना के बाद भारी भूस्खलन से गांव की संपूर्ण पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भूस्खलन के कारण गांव के मुख्य पेयजल स्रोत के ऊपर भारी मलबा आने से स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया और वहां से गांव तक आने वाली सम्पूर्ण पेयजल पाइप लाइन भी टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।ग्रामीणों के अनुसार उक्त पेयजल स्रोत गांव में पेयजल आपूर्ति का एकमात्र साधन था। इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव के सभी परिवारों के सामने गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में पूर्व प्रधान पाली मनियार ललित सुयाल ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जल संस्थान नई टिहरी को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल सहायता की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि आपदा से हु...