देहरादून, सितम्बर 8 -- नई टिहरी। उत्तराखंड के पहाड़ी जनपद टिहरी गढ़वाल के युवा नवीन रयाल वैश्विक पटल पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दोगी पट्टी के ग्राम नसोगी के रहने वाले नवीन रयाल ने खेल जगत में देवभूमि उत्तराखंड का मान बढ़ाने का काम किया है। नवीन रयाल का चयन अजरबैजान में आयोजित होने वाली यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्लडब्लू) की ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बतौर अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक हुआ है।

सफलता की कहानी नवीन लगातार चौथी बार है विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप का बेहतरीन का सफरत यह करने वाले नवीन रयाल का ग्राम नसोगी में और पढ़ाई-लिखाई पावकी देवी से हुई। पहाड़ों की कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा हासिल करने वाले नवीन ने अपने कड़े संघर्ष और खेल के...