टिश्यू कल्चर केला उपजा दो लाख तक कमा रहे किसान
सहरसा, अगस्त 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टिश्यू कल्चर केला की खेती किसानों की तकदीर बदल रही है। प्रति हेक्टेयर केला उपजा किसान डेढ़ से दो लाख रुपये मुनाफा कमा रहे हैं। एक हेक्टेयर में 3086 पौधे लगाकर किसान एक हजार घौंद केला उपजाने लगे हैं। लंबे समय तक खराब नहीं होने और खाने में स्वादिष्ट व मीठा के कारण इसकी मांग बाजारों में अधिक है। यही वजह है कि अब इसकी खेती बिहार के लगभग सभी जिले में होने लगी है। सहरसा जिले में इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में 150 हेक्टेयर में टिश्यू कल्चर केला की खेती करने का लक्ष्य मिला है। पिछले साल 100 हेक्टेयर में केला की खेती करने का लक्ष्य मिला था, जिसमें उद्यान विभाग ने 96 हेक्टेयर का लक्ष्य पूरा किया था। टिश्यू कल्चर केला की खासियत यह है कि सामान्य(लोकल) किस्म के केला के मुकाबले दो से तीन माह पहले उपजता है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.