टिश्यू कल्चर, हाइड्रोपोनिक तकनीक से रूबरू हुए छात्र
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद का शैक्षणिक भ्रमण कर जैव प्रौद्योगिकी के आधुनिक प्रयोगों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। परिषद के वैज्ञानिक डॉ. मणिंद्र मोहन ने विद्यार्थियों को टिश्यू कल्चर, आण्विक जीव विज्ञान, हाइड्रोपोनिक तकनीक और जल एवं मिट्टी परीक्षण की प्रक्रियाओं से अवगत कराया। डॉ. मणिंद्र मोहन ने 'जल गुणवत्ता एवं मानव स्वास्थ्य सुरक्षा' विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने मानसून के दौरान हेपेटाइटिस और टायफाइड जैसी जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी उबालकर पीने और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.