टिशू रोल पर 98 रुपये ज्यादा वसुलने पर देना होगा 20 हजार का जुर्माना
गुड़गांव, अगस्त 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सामान पर दर्ज एमआरपी से अधिक दाम वसूलना एक रिटेल कंपनी को काफी महंगा साबित हुआ है। ग्राहक से टिशू पेपर के रोल पर महज 98.85 रुपये ज्यादा लेने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्टोर पर 20 हजार रुपये का मुआवजा और 11 हजार रुपये कानूनी खर्च देने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही वसूली गई अतिरिक्त राशि भी ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले के अनुसार सेक्टर-22 निवासी राकेश कुमार ने 23 दिसंबर 2023 को डीजेटी रिटेनर्स के डीरिका स्टोर से खरीदारी की थी। इस दौरान उन्होंने जोवियल इको प्लस टिशू रोल खरीदा, जिसके लिए स्टोर ने उनसे 278.85 रुपये वसूले। बाद में जब उन्होंने उत्पाद को देखा तो उस पर अधिकतम खुदरा मूल्य केवल 180 रुपये अंकित था। इस प्रकार स्टोर ने ग्राहक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.