शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- शाहजहांपुर। गन्ने की पैदावार बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए बिहार के किसान अब शाहजहांपुर में आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमुर जिलों से आए 20 किसानों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण में किसानों को टिशू कल्चर तकनीक से बीज गन्ना तैयार करने से लेकर सिंगल बड और एसटीपी विधि से नर्सरी तैयार करने तक की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत बिहार सरकार ने इन किसानों को प्रशिक्षण के लिए शाहजहांपुर भेजा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सूरजूपुर में किसानों को बताई वैज्ञानिक गन्ना खेती की तकनीक गन्ना आयुक्त, बिहार के निर्देश पर सहायक निदेशक ईख विकास, भोजपुर (आरा) के नेतृत्व ...