टिल्हाकोठी राहत शिविर में भात पर टूटे बाढ़ पीड़ित
भागलपुर, सितम्बर 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। टिल्हाकोठी स्थित बाढ़ राहत शिविर में गुरुवार दोपहर भोजन के लिए तैयार भात को लेने के लिए अफरातफरी मच गई। सामुदायिक किचन में भोजन के लिए बाढ़ पीड़ित अचानक बेकाबू हो गए और भात पर टूट पड़े। जिससे कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। विश्वविद्यालय थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह भीड़ को शांत कराया जा सका। बताया गया कि भोजन में देरी और भूख के चलते बाढ़ पीड़ितों ने ऐसा किया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे टिल्हाकोठी में चल रहे सामुदायिक किचन में जब भोजन परोसा जा रहा था, तब महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ अचानक वहां उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Katihar News: उफनती गंगा पार कर गोबराही दियारा पहुंचे डीएम, राहत व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.