टिल्लू गिरोह के तीन शॉर्प शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्पेशल सेल ने टिल्लू-कौशल चौधरी-गुरविंदर बाबा गैंग के तीन शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। तीनों शूटर अमेरिका में छिपे गैंगस्टर के इशारे पर रंगदारी और फायरिंग की तैयारी में थे। इनके कब्जे से दो पिस्टल और 11 कारतूस बरामद हुई है। डीसीपी नरा चैतन्य ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान मोनू, नयन और दुर्गेश राय के तौर पर हुई है। इसमें मोनू गिरोह के लिए संसाधन जुटाने की जिम्मेदारी संभालता था। उसने नयन को अपराध की दुनिया में शामिल कराया था। रोहिणी निवासी दुर्गेश सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाने का काम करता था।
जांच कार्यवाही डीसीपी ने बताया कि एसीपी पूरन चंद पंत की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप यादव और इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम 10 दिनों से अपराधियों पर नजर रख रही थी। टीम ने दो अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.