टिर्री चालक से मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को दबोचा,धुनाई
अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद शहर कोतवाली के हड्डी गोदाम के पास गुरुवार रात टिर्री चालक से मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को राहगीरों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगी है।शाहजमाल निवासी सहजाद टिर्री चालक है। गुरुवार रात वह टिर्री लेकर घर जा रहा था। रास्ते में हड्डी गोदाम के पास पहंुचते ही बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। लुटेरों ने ओवरटेक कर टिर्री को रोक लिया। लुटेरे हाथ में लगे मोबाइल को लूटकर भाग निकले। शोर मचाने पर राहगीर माजरा समझ गए। पीछा कर एक लुटेरे को दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बिलाल पुत्र इरशाद निवासी तुर्कमानगेट के रूप में दी है। बिलाल पर अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया,जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.