सराईकेला, मार्च 7 -- सरायकेला । सरायकेला प्रखंड के टियुनियां गांव में शुक्रवार से श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का आगाज हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय जगन्नाथ मंदिर घाट से शुरू हुई इस यात्रा में लगभग एक हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। --भक्तिमय हुआ वातावरणकलश यात्रा गाजे-बाजे और हरि नाम संकीर्तन के साथ निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं कतारबद्ध होकर भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं। श्रद्धालु जगन्नाथ मंदिर घाट से जल भरकर लगभग पांच किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए यज्ञ स्थल (टियुनियां गांव) पहुंचे। इस दौरान पूरा मार्ग 'जय श्री कृष्ण' और 'हरे रामा-हरे कृष्णा' के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.