रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। कानून-व्यवस्था में अविलंब सुधार लाने, खनन माफियाओं पर पूरी तरह से ही रोक लगाने और प्रशासन को जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने आदि मांगों को लेकर चुटिया प्रखंड कांग्रेस समिति द्वारा स्थानीय इंदिरा गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ गुरुवार को मौन विरोध प्रदर्शन किया गया। सदस्यों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। कार्यक्रम में रांची महानगर उपाध्यक्ष सह चुटिया प्रखंड प्रभारी अरुण चावला, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव, दीपेश पाठक, उर्मिला, राखी कौर, अंतरा कच्छप, गोपीचंद अग्रवाल, कृष्णा सहाय, संजीव महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.