नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी आज खतरनाक मूड में नजर आई। चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के खिलाफ उनका मुकाबला था। आईपीएल 2026 का ये 11वां लीग मैच है और इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों की आरसीबी के बल्लेबाजों ने बैंड बजा दी। जो आया, वह चौके-छक्के मारता ही चला गया। टिम डेविड ने तो आज अलग ही रूप धारण कर लिया और 25 गेंदों में 70 रन ठोक डाले। इस पारी में 8 छक्के उन्होंने लगाए और एक छक्का तो स्टेडियम के पार ही चला गया। आरसीबी ने 250 रनों का टोटल बना दिया। सीएसके को हार की लय तोड़ने के लिए 251 रन बनाने होंगे। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। आरसीबी के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत बहुत अच्छी नहीं थी। सीएसके के लिए शिवम दुबे ने एक कैच ...