लखनऊ, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने गुरुवार को 9वां स्थापना वर्ष ऐशबाग स्थित निजी होटल में 'विजय दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर संगठन की नई प्रदेश कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार टिम्बर व्यापारियों के हितों और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी के संघर्षों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से काष्ठ आधारित उद्योग में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया में सुगमता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल की नगर और ब...