पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़। 23 जनवरी को अस्कोड़ा के समीप वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी।डीएम आशीष भटगाई ने आदेश जारी कर बताया कि गंगोलीहाट के टिम्टा-चमडुंगरा-रौतेड़ा मोटर मार्ग में अस्कोड़ा के समीप वाहन अल्टो कार यूके 05 टीए -4560 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इसमें वाहन चालक रौतेड़ा निवासी दीवान सिंह की मौत हो गई थी। दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट को जांच अधिकारी नामित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.