चंदौली, मार्च 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास क्षेत्र के टिमिलपुर गांव के जाने वाले मार्ग पर जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जबकि इस समय नवरात्र चल रहा है और इसी मार्ग से ग्रामीण और श्रद्धालु मां काली माता मंदिर पर पूजा पाठ के लिए आते जाते हैं।ग्रामीणों का आरोप लगाया कि सचिव से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। देखरेख और मरम्मत के अभाव में मार्ग पर जलभरॉव और कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। उधर प्रधान ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से कार्य नहीं कराए जाने के कारण मार्ग मरम्मत के दिक्कत आ रही है। सकलडीहा सीएचसी मार्ग से होकर टिमिलपुर मार्ग पर बीते तीन चार माह से सड़क पर गंदा नाला का पानी बह रहा है। इसको लेकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.