टिमिट के डेफोडिल में छात्रों ने मचाया धमाल
मुरादाबाद, मई 2 -- टीएमयू के टिमिट में वार्षिक उत्सव (डेफोडिल) रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन प्रो. विपिन जैन व शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रो. जैन ने कहा कि टीएमयू के छात्र मुरादाबाद शहर ही नहीं बल्कि देश-विदेशों में अपना पहचान व नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस दौरान उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों भी बताईं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम में छात्रों ने बॉलीवुड मेसअप, भांगड़ा, महाराष्ट्रियन डांस प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड मिक्स थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पश्चिमी गानों पर ड्वेट नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.