टिमकेन कर्मचारियों को 1.17 लाख रुपये तक बोनस
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। टिमकेन इंडिया लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बोनस समझौता सोमवार को संपन्न हो गया। इसके तहत कर्मचारियों को 15.6 प्रतिशत बोनस मिलेगा। उन्हें न्यूनतम 90 हजार जबकि अधिकतम एक लाख 17 हजार रुपये तक बोनस राशि मिलेगी। कर्मचारियों की औसत बोनस राशि एक लाख चार हजार रुपए होगी। बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में 7 अक्टूबर को भेज दी जाएगी। इस समझौते से करीब 200 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कंपनी के कांफ्रेंस हॉल में प्रबंधन एवं यूनियन के पदाधिकारियों ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किये। बोनस समझौता पत्र पर प्रबंधन की ओर से प्लांट के जनरल मैनेजर हिमांशु मिश्रा, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एचआर) दिनेश सिंह, डिप्टी मैनेजर कंट्रोलर रौनक भाटिया, डिविजनल मैनेजर सप्लाई चैन मनीष वर्मा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.