टिमकेनकर्मियों के वेतन में मासिक 22,708 रुपये तक की वृद्धि
जमशेदपुर, जुलाई 22 -- टिमकेन इंडिया प्रबंधन और यूनियन के बीच सोमवार को कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण समझौते पर हस्ताक्षर हो गया। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन में मासिक अधिकतम 22,708 रुपये तक की वृद्धि की गई है। यह समझौता 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2029 तक तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा। वेतन समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में औसतन 11,150 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, न्यूनतम 18,817 रुपये और अधिकतम 22,708 रुपये तक की मासिक वृद्धि होगी। इस समझौते से कंपनी के करीब 200 कर्मचारी लाभान्वित होंगे.
वेतन समझौते की खास बातें तीन वर्षों के लिए वेतन समझौता हुआ है। कर्मचारियों को मासिक वेतन में औसतन 11,150 रुपये का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के बेसिक वेतन में औसतन 3,572 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि होगी। हाउस रेंट, कन्वीनियंस और यूनिफॉर्म अलाउंस को मिलाकर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.