भागलपुर, जनवरी 1 -- घोघा थाना क्षेत्र में टिब्भा मंडल गोलीकांड के बाद पन्नूचक एवं आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रंगदारी विवाद में हुई फायरिंग से इलाके में लोग सहमे हुए हैं और कई जगह रात में रतजगा करने को मजबूर हैं। विशेषकर ईंट व्यवसायियों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रंगदारी की मांग के दौरान मंगलवार को ईंट व्यवसायी विनोद यादव के घर में टिब्भा मंडल को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली कैसे चली, किन परिस्थितियों में और किसने चलाई-इन सभी पहलुओं की पुलिस गहन जांच कर रही है। घटना विनोद यादव के घर के अंदर ही हुई ऐसी बात सामने आ रही है। घोघा थाना पुलिस ने पन्नूचक निवासी शशि यादव के पुत्र एवं ईंट व्यवसायी विनोद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के अगले दिन एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.