प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। शहर में सिलेंडर की आपूर्ति में सुधार होने का दावा किया जा रहा है पर इसके अभाव में बंद किए गए स्ट्रीट फूड के स्टाल खुल नहीं पा रहे हैं। बल्कि स्थिति यह है कि शहर में खानपान की फुटपाथी दुकानों के बंद होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। नई छावनी के वेंडिंग जोन में पहले एलपीजी के अभाव में चार स्टाल बंद हुए थे। अब दस से अधिक स्टाल बंद हो गए हैं। स्टाल से टिफिन की सप्लाई करने वाले एक दुकानदार ने अपनी बंद दुकान को बेचने का नोटिस चस्पा कर दिया है। वेंडिंग जोन के दुकानदारों का कहना है कि फास्ट फूड या खानपान की वही दुकानें खुल रही हैं, जिन्हें किसी तरह से जुगाड़ कर सिलेंडर मिल रहा है। सिलेंडर के अभाव में अधिकतर दुकानें बंद हो गई हैं। विवेकानंद चौराहा के पास सरदार पटेल मार्ग किनारे खानपान के आधा दर्जन स्टाल बंद हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.