पटना, फरवरी 17 -- बुद्धा कॉलोनी के दुजरा इलाके में युवक ने फांसी लगा जान दे दी। उसका शव मंगलवार को घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सतीश कुमार (22) नाम का युवक टिफिन डिलिवरी का काम करता था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मूल रूप से लखीसराय निवासी सतीश कुमार डेढ़ वर्ष से परिवार के साथ दुजरा मस्जिद गली इलाके में रहता था। वह होटल से आसपास के लॉज और घरों में टिफिन पहुंचाता था। पुलिस को मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे सूचना मिली थी कि युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सतीश का शव खुले कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ है। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.