देवघर, जून 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। चुनाव याचिका अंतर्गत इलेक्शन रुल अंडर झारखंड म्युनिसिपल एक्ट 2011 रिड विथ झारखंड म्युनिसिपल इलेक्शन एंड इलेक्शन रूल 2012 के तहत न्यायालय में दाखिल आवेदन के आलोक में देवघर के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रथम के न्यायालय द्वारा बदनाडीह निवासी सुधीर कुमार सिंह की पत्नी टीप चटर्जी (जो वर्तमान में देवघर नगर निगम की डिप्टी मेयर भी हैं) को एवं उसी मोहल्ले के किशोरी प्रसाद गुप्ता के पुत्र संजय कुमार गुप्ता को नोटिस भेजी गई है। सिविल मिस केस नंबर 6/2006 के संदर्भ में भेजी गई नोटिस में कहा गया है कि आवेदक आशीष कुमार पंडित द्वारा दाखिल उक्त मुकदमे में निबंधित डाक से सूचना भेजे जाने के बावजूद जब टिप चटर्जी व संजय कुमार गुप्ता न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो उनको अखबार के माध्यम से नोटिस भेजी जा रही है। इस मामले में न्...