किशनगंज, जनवरी 5 -- पोठिया, निज प्रतिनिधि पोठिया प्रखंड अंतर्गत टीप्पीझाड़ी पंचायत के बोटलाभीठा मन्नापाड़ा गांव में शनिवार आधी रात को अचानक आग लगने से एक आवासीय घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में गांव निवासी मुस्तकीमा खातून के दो कमरे में आग लगने से घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों को हजारों की रुपये की क्षति होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी बढ़ सकता था। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी मो इदरीस ने आग लगने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुस्किमा खातून की घर में आग लगने आवासीय घर के द...