लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- शारदानगर के गांव टिप्पनपुरवा में हुई फायरिंग में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को जेल भेज रही है। यहां के रहने वाले इंद्रजीत यादव और रामप्रकाश यादव के बीच भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लामबंद होकर दोनों गुट आमने सामने आ गए। आरोप है एक दूसरे पर अवैध असलहा से फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल को काबू में कर कई लोगों को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर हमले में शामिल इंद्रजीत, अनिल, संदीप, सोबरन और रामप्रकाश समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अनिल और संदीप के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.