देहरादून, जून 25 -- साहिया। कालसी तहसील के खत अठगांव स्थित टिपऊ गांव में गुरुवार को आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चूडधार में 12 वर्षों के अंतराल पर होने वाले शाही स्नान के बाद, गांव के आराध्य देव शिरगुल बिजट महाराज के देव चिन्हों को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया गया। ​चूडधार में शाही स्नान के उपरांत देवता के चिन्हों के साथ ग्रामीण पजिटीलानी पहुंचे। जहां रात्री विश्राम किया गया। गुरुवार को शिरगुल बिजट महाराज मंदिर टिपऊ से देव पालकीयां पजिटीलानी पहुंची। साथ ही टिपऊ गांव की महिलाएं भी पारंपरिक वेषभूषा में फूल मालाओं सहित पजिटीलानी पहुंची। पजिटीलानी स्टेडियम में क्षेत्र के सेंकड़ों श्रद्धालु शिरगुल बिजट महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर बाद देव पालकीयों सहित ग्रामीणों ने टिपऊ गांव के...