देहरादून, जून 24 -- साहिया। कालसी तहसील के टिपऊ गांव की बेटियों ने अपनी गहरी आस्था और परंपरा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। गाँव की 122 विवाहित और अविवाहित बेटियों ने सामूहिक रूप से अपने आराध्य देव बिजट महाराज की देव पालकी के लिए लगभग चार तोले का स्वर्ण छत्र तैयार करवाया है। यह पवित्र छत्र गुरुवार, 25 जून को हर्षोल्लास के साथ बिजट महाराज की पालकी पर स्थापित किया जाएगा। खत अठगांव के टिपऊ गांव में 12 वर्षों के अंतराल के बाद शिलगूर बिजट महाराज की चूड़धार में शाही स्नान यात्रा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर देव चिन्हों को विशेष पूजा-अर्चना के साथ चूड़धार ले जाया गया। शाही स्नान के उपरांत देव चिन्ह पजिटीलानी पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम के लिए ठहरे हुए हैं। यह भी पढ़ें- टिपऊ गांव की बेटियों की अनूठी आस्था, बिजट महाराज को भेंट किया स्वर्...