टिन शेड लगा रहे बीडीसी की गिरकर मौत
बरेली, अप्रैल 16 -- बहेड़ी। टिन शेड लगा रहे दमखोदा ब्लॉक के बीडीसी की शेड से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। यहां के देवरनिया थाना क्षेत्र और दमखोदा ब्लॉक के गांव सिंधौरा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र बली मोहम्मद बीडीसी हैं और उसकी रिछा जहानाबाद मार्ग पर बेल्डिंग की दुकान है। वह सपा के सेक्टर प्रभारी भी थे। वह ऑर्डर पर तहसील फरीदपुर में टिन शेड लगाने गया था। गुरुवार को उसकी शेड लगाते समय शेड से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। वह घर में इकलौता कमाने वाला था। वह अपने पीछे पत्नी रेशमा, 12वर्षीय पुत्री मुस्कान,10 वर्षीय उवैस और 8 वर्षीय जुबैर को रोता बिलखता छोड़ गया। उसकी मौत पर सपा विधायक अताउर रहमान,पूर्व ब्लॉक प्रमुख वफ़ा उर रहमान,हाशिम अली,नासिर रजा ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.