प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। टिन शेड के नीचे बांधी गई भैंस को मवेशी चोरों ने मंगलवार देर रात खोल दिया। कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी सलाउद्दीन ने घर के सामने टिन शेड के का पशुशाला बनाया है। मंगलवार मध्यरात्रि में भैंस को मवेशी चोरों ने खोल दिया। चोर बगल में सो रहे सलाउद्दीन का मोबाइल भी उठा ले गए। सुबह जब वह रोजा खोलने के लिए उठे तो टिन शेड के नीचे बांधी गई भैंस नदारद थी। ग्रामीणों ने बताया कि दो बजे रात को पिकअप जाते दिखाई दी थी। इससे सलाउद्दीन को एहसास हो गया कि भैंस चोरी हो गई है। सुबह भैंस और मोबाइल चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.