संवाददाता, जुलाई 11 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के चार आरोपियों की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद चढ़ावा चोरी में बंद आठों आरोपियों की दिनचर्या और बर्ताव दोनों ही बदल गए हैं। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ने मौन धारण कर लिया है तो सुभाष सुबह चार बजे उठकर पूजा करने लगता है। सभी आरोपी अब अपने कृत्य पर पछतावा जता रहे हैं। उन्हें सख्त कार्रवाई के अलावा परिवार समेत सामाजिक बहिष्कार का डर सता रहा है। चढ़ावा चोरी का खुलासा होने से पहले राममंदिर में कर्मचारी होने के कारण आरोपियों को समाज में सम्मान की नजर से देखा जाता था। उनके बढ़ते आर्थिक प्रभाव और मंदिर से जुड़े होने से रिश्तेदारों और परिचितों के बीच भी अलग पहचान थी। मामले में अब तक जिन दो आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका प्रमुख मानी जा रही है, वे भी अपने-अपने क्षेत्र में प्र...